स्वर्णकार महिला मंडल ने मनाया सावन झुला उत्सव
श्री कृष्ण का श्रृंगार कर बनाई वृंदावन की आकर्षक झांकीदेवास। सावन मास के चलते देवास की स्वर्णकार समाज महिला मंडल की महिलाओं ने सावन झुला उत्सव ओर हरियाली महोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने सावन का झूला बनाया और भगवान श्री कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार किया। इसके साथी वृंदावन की झांकी भी बनाई। स्वर्णकार महिला मंडल सचिव डिंपल सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष स्वर्णकार समाज महिला मंडल की महिलाओं द्वारा यह महोत्सव बनाया जाता है जिसमें पूरे सावन माह में भजन कीर्तन किया जाता है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा सावन झुला उत्सव मनाते हुए हरियाली महोत्सव भी मनाया गया है जिससे सभी महिलाएं हरे रंग का परिधान पहने मोजूद रही। जहां भगवान श्री कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया और वृंदावन की तर्ज पर आकर्षक झांकी बनाई गई और श्री कृष्ण को झूले में झुलाया।साथ ही महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए सुमधुर भजनों पर नृत्य किया। उन्होंने बताया कि सावन माह भगवान की आराधना का माह होता है उसको लेकर हमारे ग्रुप द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। हरियाली महोत्सव मनाते हुए हम संदेश देते हैं की एक पेड़ मां के नाम लगाया जाए। जिससे हमारी धरती हरी भरी रहे। महोत्सव में अध्यक्ष श्रीमती राजेश्री सोनी, अरुणा सोनी, हंसा सोनी, मधु, अनिता सोनी, डिम्पल ललित सोनी, शीतल सोनी, पूजा सोनी, शकुन्तला सोनी, आभा सोनी, किरण सोनी, मीनाक्षी सोनी, अनीता सोनी, ज्योति सोनी, कोमल सोनी, प्रीति सोनी, स्वाति सोनी, बबीता सोनी, संगीता सोनी, अर्चना सोनी, पुष्पा सोनी, बिंदु सोनी, रितु सोनी, संतोष सोनी, अंशु सोनी, नीता सोनी व समाज की बहने उपस्थित रही।
0 Comments