स्वैच्छिकता पर्व के रूप में मनाया गया जन अभियान परिषद का स्थापना दिवस
देवास 04 जुलाई 2025 [शकील कादरी] मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस स्वैच्छिकता पर्व के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नागरिक संस्था मल्हार स्मृति मंदिर देवास में किया गया। कार्यक्रम के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, श्री भेरूलाल अटारिया, वरिष्ठ नागरिक संस्था के श्री गंगा सिंह सोलंकी, संस्था सचिव श्री कानूनगो एवं जिला समन्वयक सचिन शिम्पी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती लीला अटारिया द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। श्री भेरूलाल अटारिया द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के संदेश का वाचन किया गया। जिला समन्वयक सचिन शिम्पी द्वारा जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं योजना एवं गठन की जानकारी दी। विकास खण्ड समन्वयक राजेश सिसोदिया द्वारा उपस्थित सभी को स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर के वीडियो संदेश प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, छात्रों एवं मेंटर्स को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक, नीरज द्विवेदी, मानसिंह मालवीय सहित जिले के समस्त नवांकुर संस्था मेंटर्स एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मेंटर्स पपलेश जोशी एवं आभार देवास विकासखण्ड समन्वयक नीलम सोनी ने माना।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नव अंकुर सखी योजना अंतर्गत विकासखंड समन्वयक देवास श्रीमती नीलम सोनी द्वारा सवा लाख बिल पत्र पौधे के बीजों का वितरण किया गया। जो 22 जुलाई 2025 को हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिले की 3000 नवांकुर सखी द्वारा इन बीजों से बने पौधों का रोपण किया जाएगा।
0 Comments