पारंपरिक खेल पिट्टू की गूंज 12 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाडि़यों ने लिया उत्साह पूर्वक भाग
देवास। देवास जिला पिट्टू संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर विद्यालय जिला स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में पारंपरिक खेलों के प्रति छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा। इस प्रतियोगिता का आयोजन तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर किया गया, जहाँ देवास जिले के 12 विद्यालयों से 300 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया। संघ के सचिव विवेक बंजारे संघ के कोषाध्यक्ष शिव प्रजापत ने बताया की पिट्टू एक ऐसा खेल है, जो भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ा हुआ है। यह खेल न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि खिलाड़ियों में टीम भावना, रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करता है। आयोजन के दौरान छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर एवं समापन अवसर पर विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते,कराते संघ सचिव प्रवीण ढोबले, रवि गुप्ता, रिया गुप्ता,यश वंजारे,देवास जिला पिट्टू संघ अध्यक्ष कपिल व्यास, पिट्टू संघ उपाध्यक्ष ऋतु व्यास,आशीष राठौर,सपना रावत, पुष्पा सोलंकी,रेखा कौशल, राहुल जैन, कृषि खत्री द्वारा खिलाडि़यों को पुरुस्कार प्रदान किये। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संघ के सचिव विवेक बंजारे, शिव प्रजापत,कोमल नरवरिया, महक मंसूरी, कुलदीप बरैठा, अक्षत जाधव आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालक करिश्मा सोलंकी ने किया एवं आभार रौशनी चौधरी ने माना। उक्त जानकारी कोषाध्यक्ष शिव प्रजापत ने दी।
0 Comments