इनर व्हील क्लब देवास 304 का शपथ ग्रहण समारोह सत्र संपन्न
देवास। इनर व्हील क्लब देवास 304 की सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांता शर्मा द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका जैन को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा गया।
नवीन अध्यक्ष मोनिका जैन ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष किरण भार्गव, सचिव रेखा उपाध्याय, कोषाध्यक्ष निशा राठौर, संयुक्त सचिव सुनीता जैन आई.एस.ओ. मेघा शर्मा तथा संपादिका अपर्णा देशपांडे को पिन लगाकर पदभार सौंपा। साथ ही, अध्यक्ष मोनिका जैन द्वारा इनरव्हील क्लब के पूर्व अध्यक्षों को भी पिन लगाकर उनका स्वागत सत्कार किया गया।
साथ ही क्लब की नवगठित सदस्यों का भी हार्दिक स्वागत किया गया एवं उन्हें भी प्रतीक चिह्नस्वरूप पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सुनीता पाटिल और सायरा कुरैशी द्वारा किया गया, एवं आभार सचिव रेखा उपाध्याय ने माना। इस अवसर पर क्लब की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
0 Comments