अ.भा. ब्राह्मण महासंघ का श्रावणी उपाकर्म 9 अगस्त को
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 9 अगस्त 2025 प्रात 8 बजे मण्डी धर्मशाला श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया जाएगा। ब्राह्मण महासंघ देवास के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कार्यक्रम के विषय मे बताते हुए कहा कि हमारा भारत देश धर्मप्रधान देश है। जहां वर्ष पर्यन्त विभिन्न धार्मिक पर्व त्योहार मनाये जाते हैं इन्हीं में ब्राह्मणों के ब्रह्मवर्चस्व संवर्धक के रूप में प्रत्येक वर्ष की श्रावण पूर्णिमा के दिन श्रावणी उपाकर्म के रूप में ब्रह्मनिष्ठ सनातन धर्मानुयायी ब्राह्मण मनाते हैं। वर्तमान आधुनिक युग में देखा जा रहा है कि श्रावणी उपाकर्म की परम्परा लुप्तप्राय है हमारी इस परम्परा को पुनर्जीवित एवं रक्षित करने के लिए हमारे क्षेत्र के अनेक धर्मनिष्ठ विद्वान् विप्रों का आग्रह करने के उद्देश्य से गत कई वर्षों से श्रावणी पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 9 अगस्त शनिवार को देवास के परम् श्रेष्ठ यज्ञाचार्य पं.देवनायक मिश्र शास्त्री के मार्गदर्शन में ,पं.कपिल शास्त्री ,पं.सूर्यप्रकाश मिश्र एवं पं मनोज व्यास द्वारा श्रावणी संम्पन्न करवाई जाएगी। कार्यक्रम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ देवास के द्वारा आयोजित है जिसके अन्तर्गत महामना पं मदन मोहन मालवीय ट्रस्ट श्रीगौड ब्राह्मण समाज देवास भी शामिल होगा। उपाकर्म अंतर्गत तीर्थस्नान, पंचगव्यप्राशन, हेमाद्रिसंकल्प, दशविधस्नान, सूर्योपस्थान, ऋषिपूजन, नूतन यज्ञोपवीत पूजन एवं धारण देवर्षि पितृ तर्पण आदि विधि शास्त्रोक्त विधि विधान से विद्वानों के द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। आप सभी विद्वानों से सादर निवेदन है कि अपने इष्ट बन्धु बान्धवों एवं परिजनों के साथ इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें। उक्त जानकारी आदित्य दुबे ने दी।
0 Comments