देवास। देश के 79 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर की अदबी संस्था ने एक खास मेहफिल का आयोजन किया जिसमे मातृ भूमि के वीर सपूतो को श्रद्धांजली दी गई। 200 वर्षो के लगातार संघर्ष मे कितने ही जा निसार इस सरजमीन की आन बान और शान के लिए अपनी जानो को कुर्बान कर गए। भारत मां के इन वीर सपूतो ने आने वाली नस्लों की खुश हाली की खातिर अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया और अग्रेजी हुकुमत का तख्ता पलट कर गुलामी की जंजीरो से हमे आजाद कराया यह संदेश नाजीमे मुशाइरा शादाब अशरफी ने दिया। इसके बाद डाक्टर शरीफ जमाल ने सम्मान पत्र का वाचन किया जो की शहर की अदब नवाज शख्सियत साबीर पठान को सभी शायरो के हाथो दिया गया। शाल भेट कर साफा बांधकर उन्हे सम्मानित किया। उस्ताद शायर हूसेन एहमद शान ने जल्से की सदारत की। उज्जेन से आए सुर्खाब बशर ने नाते पाक पड़कर आगाज किया और फिर सभी ने अपने कलाम सुनाए। इस्लाइल नजर, आरिफ वारसी, सलाउद्दीन सलिस,शरीफ जमाल, अंसार एहमद अंसार,साहिल सुलेमान,धर्मेंद्र सोनी,चाँद अंजुम, सहित अन्य सुखनवरो ने ऐसा समा बाँधा की प्रोग्राम रात 2 बजे तक चला।
0 Comments