तिरंगा यात्रा, कुशाभाऊ ठाकरे जयंती तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आदि को लेकर हुई बैठक
- भाजपा जिला कार्यालय पर श्री सद्गुरु शीलनाथ मंडल की बैठक संपन्न, आगामी आयोजनों की बनाई कार्य योजना
देवास। भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में श्री सद्गुरु शीलनाथ मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य तिरंगा यात्रा, कुशाभाऊ ठाकरे जयंती तथा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए रणनीति बनाना और मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां तय करना रहा। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है जहां दायित्व बदल सकते हैं, लेकिन विचार और लक्ष्य सदैव अटल रहते हैं। इसी विचारधारा के साथ मंडल प्रभारी नियुक्त कर कार्यक्रमों की सफलता हेतु कार्य योजना तैयार की गई। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, पूर्व अध्यक्ष सचिन जोशी, मंडल महामंत्री अजय पहडिय़ा, बाबू यादव, कार्यक्रम प्रभारी पंकज धारू, धर्मेंद्र सिंह बैस, संतोष पंचोली, पार्षद निलेश वर्मा, पूर्व पार्षद राजेश यादव, परवेज विनर, राजेश गौड, अमित राजपूत, अजय गुर्जर, दिनेश नेरनिया, युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन मंडल उपाध्यक्ष सोनू झाला ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री अजय पहडिय़ा ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अजय सेंधव द्वारा प्रदान की गई।
0 Comments