Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय सेना के साहस और पराक्रम से प्रेरणा ले युवा

भारतीय सेना के साहस और पराक्रम से प्रेरणा ले युवा
देवास।शासकीय केपी कॉलेज देवास में कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष पारीक जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विशेष अतिथि सुमेर सिंह नागर सुरेश धाकड़ व पूर्व क्रीड़ा अधिकारी संग्राम सिंह साठे उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एसपीएस राणा ने की। इस अवसर पर भारतीय सेना के पूर्व सैनिक सुमेर सिंह नागर सुरेश धाकड़ का मनीष पारीक व डॉ राणा ने शाल श्रीफल से सम्मान किया। कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मनीष पारीक ने  हमारे सैनिकों के साहस और पराक्रम की प्रशंसा करते हुए बरोठा ग्राम के बारामूला में शहीद हुए जागेश्वर धाकड़ को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने मुश्किल विषम परिस्थितियों  में भी कारगिल की बर्फीली चोटियों पर दुश्मनों का मुकाबला कर उन्हें धूल चटाई और शिकस्त देकर भारत माता का मान बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक सुमेर सिंह नागर ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। हर सैनिक का एक ही सपना होता है तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे और मां  भारती का मान बढ़ता रहे।  भारत शांति प्रिय देश है लेकिन उसकी शांति एकता और अखंडता पर हमला करने वाले हर शत्रु को उसने परास्त किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी एस राणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय सेना के जवानों का जोश ए जुनून और साहस हर भारतवासी को गर्व से भर देता है और  जवानों की शहादत त्याग और बलिदान को नमन करते हुए हमारे देश में मेले लगाए जाते हैं। विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ते है वहां वे देश सेवा ही करते हैं। कार्यक्रम में डॉ संजय सिंह बरोनिया ने पीपीटी के माध्यम से कारगिल युद्ध के ऑपरेशन विजय की सफलता को विस्तार से समझाया। साथ ही कारगिल युद्ध विजय पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। आभार डॉ संजय गाडगे ने माना और कार्यक्रम का संचालन डॉ विजय कुमार सोनिया ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर एस अनारे,डॉ आर के मराठा, डॉ बी एस जाधव,नीरज जैन, प्रो दीप्ति ढवले व अन्य प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में एनसीसी के कैडेट्स एनएसएस के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...