देवास। श्री श्री गौड़ ब्राह्मण समाज जागृति संगठन देवास का श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम प्रयाग गार्डन में वेदमूर्ति पं. आशुतोष शुक्ला के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। आचार्य श्री शुक्ला द्वारा सर्वप्रथम तीर्थ स्नान, हेमाद्री संकल्प, दशविधि पंचगव्य महास्नान कर नवीन यज्ञोपवित धारण करवाया। विष्णु पूजन पंचगव्य प्राशन कर तीर्थ तर्पण, देवऋषि, पितृो का तर्पण कर गणेश गौरी आदि देवी देवताओं का स्थापन पूजन कर सप्तऋषियों का पूजन हवन आरती कर विधि विधान से कर्म संपन्न किया गया। कार्यक्रम में जाग्रति संगठन के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सुभाष पंड्या, घनश्याम जोशी, सूरजमल दुबे, ध्रुव जोशी, आशुतोश दुबे, नीरज दुबे, अनिल पंड्या, दिनेश पंड्या, जीवनलाल शर्मा, योगेश जोशी, मनोज उपाध्याय, चंद्रशेखर पंड्या, रमेश जोशी, निलेश शर्मा, शरद जोशी, दीपक तिवारी, महेश शर्मा, सुंदरलाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, जोशीजी कालूखेड़ी, पंकज जोशी, प्रशांत जोशी, दीपक पाठक, गौरव पंड्या, वैभव पंड्या सहित समाजजन उपस्थित थे। आभार आशुतोष दुबे ने माना।
0 Comments