Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन का श्रावणी उपाकर्म संपन्न

श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन का श्रावणी उपाकर्म संपन्न
देवास। श्री श्रीगौड ब्राह्मण प्रगति संगठन देवास का श्रावणी उपाकर्म (हिमाद्री) मोक्षदायिनी मां शिप्रा के तट पर संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वेद मूर्ति दिनेश शास्त्री, वेद मूर्ति पंडित मंगलेश शुक्ला एवं पंडित चन्द्रशेखर शर्मा एवं पण्डित शैलेंद्र जोशी के मार्गदर्शन में, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सुरेश शर्मा एवं संस्था अध्यक्ष महेंद्र जोशी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम तीर्थस्थान पर पंचगव्य स्नान, हिमाद्री स्नान संकल्प कर भगवान विष्णु एवं ऋषि का पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ नवीन यज्ञोपवीत धारण करवाया गया। पितृ तर्पण एवं हवन कार्य किया गया। हिमाद्रि में अशोक पंड्या, सुरेंद्र त्रिवेदी, शिवानंद दुबे, राधेश्याम जोशी, यशवंत जोशी, डॉक्टर प्रदीप पंड्या, मुकेश शर्मा, अरविंद जोशी, प्रवीण जोशी, दिलीप जोशी, धर्मेंद्र जोशी, राजेंद्र शर्मा, डॉक्टर सचिन जोशी, अशोक शर्मा गजेंद्र पंडित, दिलीप पंडित, दिलीप जोशी रोला खेड़ी, माधवानंद दुबे, मनोज जोशी, शैलेंद्र जोशी, संतोष जोशी, रामकृष्ण शर्मा, धर्मेंद्र दुबे, हृदेश उपाध्याय, संदीप शर्मा, हर्ष शर्मा, योगेंद्र दुबे, राजेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, जितेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, जितेंद्र जोशी, जाग्रत पंड्या, अमन शुक्ल, अरविंद पांडे, आदर्श दुबे, अंशुल दुबे सहित बड़ी संख्या में समाजजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के समापन उपरांत जिला देवास श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन के अध्यक्ष द्वारा माधवानंद दुबे को अध्यक्ष मनोनीत किया गया और दुबे को सभी उपस्थित समाज जन द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। डॉ सुरेश शर्मा, दिनेश शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दिनेश शास्त्री ने सभी समाज जन से संध्या पूजन ओर गायत्री मंत्र की एक माला रोज करने का निवेदन किया। अंत में अशोक शर्मा ने सभी समाज जन का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...