देवास- असहाय विद्यार्थियों की सहायता करना सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। विद्यार्थियों से ही देश और समाज की उन्नति होती है। यह विचार महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष दीपक कर्पे ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि महाराष्ट्र समाज के द्वारा सभी 120 विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं खिलौने प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज के न्यास प्रबंधक सदाशिव जोशी,उपाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर दीवान,सचिव श्रीमती वृषाली आपटे,सह सचिव शिरीष खड़ीकर,सांस्कृतिक प्रभारी गिरीश कुलकर्णी, महिला मंडल प्रभारी,श्रीमती शुभदा बाकरे,न्यासी प्रकाश कोरड़े, कार्यकारीणी सदस्य शेखर घोडपकर,रवि क्षीरसागर, शिलनाथ तथा समाज के पूर्व पदाधिकारी और सदस्य शीलनाथ आरस,दिलीप बाकरे, दिलीप सुपेकर अनंत पुरानिक, अरुण कोरड़े, संजय सरल ,स्वच्छ भारत मिशन के शाहनवाज खान,संदीप माने अंकित पाल आदि उपस्थित थे।समाज के सभी सदस्यों ने बच्चों से संवाद किया एवं शाला की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक पौधा मां के नाम पौधारोपण भी किया गया। सभी बच्चों को स्टेशनरी प्रदान करने के बाद स्वल्पाहार भी करवाया गया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य श्रीमती नजमा खान, श्रीमती शकुंतला मालवीय ,श्रीमती अलका परमार ,श्रीमती प्रियंका गौड़ ,सुश्री सूर्य वाला बघेल ,श्री राजेश चौहान उपस्थितथे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्य ने किया।
0 Comments