Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जन्माष्टमी पर संस्कार भारती द्वारा आनंदोत्सव का आयोजन

जन्माष्टमी पर संस्कार भारती द्वारा आनंदोत्सव का आयोजन
देवास। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती देवास इकाई द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। जिला संयोजक नृत्यगुरु प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष एक नए स्वरूप में आयोजित कार्यक्रम में संस्कार भारती द्वारा नव पीढ़ी से श्रीकृष्ण अवतरण के लोक उद्देश्यों में छुपे संदेश पर ज्ञानवर्धक संवाद सुप्रसिद्ध भक्तिभाष्यकार प्रहलाद गुप्ता, केंद्रीय अधिकारी विश्वगीताप्रतिष्ठानम तथा निर्भाल सिंह तोमर उज्जैन द्वारा किया गया। स्वाध्याय गीत जितेन्द्र त्रिवेदी और गीताजी के 12वे अध्याय का मूल पाठ नरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। घुंघरू नृत्य संगीत महाविद्यालय की बालिका गीतांजलि सोलंकी और भाविका जोशी ने मनमोहक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथक नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में छुपे संदेशों के रहस्य को सरल भाषा में संस्कृत भारती के कृष्णकांत शर्मा ने बताया, आपने परस्पर संवाद से अपनी ओजस्वी भाषा में जन्मोत्सव के कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को एक सम्पूर्ण ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में परिवर्तित कर दिया। संस्था परिचय रोहित सिंह गुर्जर और श्रुति शर्मा ने दिया। श्रीकृष्ण स्वरूप लिए बाल अवतारों का मंगल बेला में आगमन मधुर संगीत और जयकारों से होते ही सम्पूर्ण वातावरण प्रेम, आनंद और भक्तिमय हो गया। नटखट नटवर के माटी फोड़ को जीवंत करते उपस्थित बच्चों ने खूब खुशियां मनाई। आयोजन में डॉ रमेशचंद्र सोनी, मनोरमा सोलंकी, दयाराम सारोलिया, करण पोरवाल, कमल जोशी जलज, ओमप्रकाश तिवारी, रोहित सोनी, डॉ मनीषा बापना, आराधना जोशी, मुस्कान गोस्वामी भी उपस्थित रहे। संचालन उमेश जोशी और आभार नृत्यगुरु प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...