मतदाता शुद्धिकरण एवं ओबीसी आरक्षण को लेकर शहर जिला कांग्रेस एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने देवास कलेक्टर कार्यालय पर दिया ज्ञापन
देवास। लगातार वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी जी ने प्रमाण सहित अपनी बात कही है। वहीं प्रदेश में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी के प्रकरण सामने आए हैं। इस घटना से पूरे देश एवं प्रदेश में आक्रोश व्याप्त हुआ है। इसी को लेकर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम एडीएम अभिषेक शर्मा को सोपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जनवरी 25 को जारी मतदाता सूची में अभी तक प्रारूप 6 के आधार पर जो भी नाम जोड़े गए हैं उनकी सूची बुथ वार एवं विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रकाशित की जाए। जनवरी 2025 को जारी मतदाता सूची में अभी तक प्रारूप 7 के अनुसार जो नाम हटाए गए हैं उनकी सूची बुथ वार एवं विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रकाशित की जावे। जनवरी 25 को जारी मतदाता सूची में अभी तक जिन मतदाताओं द्वारा अन्य विधानसभा में अपना नाम स्थानांतरण किया गया है उनकी सूची विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रकाशित की जावे। जनवरी 25 को जारी मतदाता सूची के अनुसार जिन मतदाताओं का स्वर्गवास हो गया है उनका विवरण उनकी सूची बुथ वार एवं विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रकाशित की जाए। वर्तमान मतदाता सूची 25 में एक ही मकान के पते पर 10 मतदाताओं से अधिक मतदाताओं के नाम होने की स्थिति में उनकी सूची बुथ वार एवं विधानसभा क्षेत्र अनुसार प्रकाशित की जाए जिससे कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा नियुक्त बी एल ओ उपरोक्त वस्तु स्थिति को व्यक्तिगत रूप से सत्यापित कर सके। वर्तमान मतदाता सूची में दोहरे मतदाताओं के नाम की संख्या अधिक होने के कारण पूर्व की भांति डुप्लीकेट वोट डेलिगेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग कर दोहरी मतदाताओं के नाम एक स्थान से विलोपित करने की कार्रवाई की जाए। मतदाता सूची मतदाताओं के फोटो सहित प्रकाशन उपलब्ध कराई जाए। मतदाता सूची डिजिटल मशीन रीडेबल फार्मेट में उपलब्ध कराई जाए। इसी के साथ एक ज्ञापन मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण संबंधी प्रकरणों के समाधान हेतु दिया गया। जिसमें कहा गया की 8 मार्च 2019 को राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14% से बड़ा कर 27 प्रतिशत किया गया। इस अध्यादेश को एक छात्रा द्वारा न्यायालय में चुनौती दी गई, परिणाम स्वरुप उच्च न्यायालय द्वारा केवल सीमित अंतरिम आदेश दिया गया। तत्पश्चात 14 अगस्त 2019 को विधानसभा में संशोधन अधिनियम पारित कर अधिसूचित किया गया। आज तक इस अधिनियम ना तो उच्च न्यायालय और ना ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कोई स्थान आदेश पारित किया गया। अतः यह कानून राज्य में शिक्षा एवं रोजगार दोनों क्षेत्र में प्रभावी है। वर्तमान में लगभग 70 याचिका है सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। इनमें से अधिकांश याचिका इन ओबीसी वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई। परंतु राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना स्वयं कानून की विपरीत है जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। अतः निवेदन है कि राज्य सरकार तत्काल उक्त आदि सूचना को वापस ले। यदि ऐसा किया जाता है तो 90% समस्या समाप्त हो जाएगी और ओबीसी वर्ग को इसका विधि लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र मालवीय, रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, नज़र शेख़, सूरज सिंह गौड़, शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, गुरु चरण सिंह सलूजा, रोशन रायकवार, जाहिद पठान, विक्रम पटेल, विक्रम मुकाती, बने सिंह अस्थाया, नरेंद्र यादव, ज्ञान सिंह दरबार, हर्ष प्रताप सिंह गौड, राधा किशन सोलंकी, पार्षद दीपेश कानून को, प्रतिनिधि वसीम हुसैन, प्यारे मियां पठान, जितेंद्र सिंह मंटू, श्रीकांत चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना गलोदिया, वंदना पांडे, साधना प्रजापति, बाबूलाल चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, निलेश वर्मा, मोहनलाल शर्मा, गौरव जोशी, राकेश शर्मा, परवेज हारून शेख, सिद्धार्थ माहौरकर, दिलीप परमार, वीरेंद्र परदेसी, राजेश राठौर, शंकर राज, चांदनी राजेंद्र बेदी, जहीर अहमद शेख, शाहिद मोदी, मनोज सांगते, महेंद्र धा, प्रदीप बनाफर, हारीश गजधर, अविनाश जेठवा, गजेंद्र तोमर, अपूर्व मंडल, विशाल यादव, शकील शेख, लकी, गोलू हाजी, मनोज हेतावल, सुजीत सांगते, अजय सिंह राजोदा, हाफिज घोसी शाह जी, हाशमी रईस कामदार, दिलीप सिंह बजेपुर, ईश्वर एरोड, चंद्रभूषण शुक्ला, डैनी खान, नईम अहमद शेख, सुभाष वर्मा, प्रतीक शर्मा, मदनलाल जेठवा, मुन्ना सरकार, तेज सिंह यादव, पीयूष पाटणकर, रियाज नागोरी, अभिषेक चौहान, नरेश बैरागी, मोनू चौहान, रितेश सांगते, राजा पडियार, गुल्लू जितेंद्र मालवीय, यशवंत कुशवाहा, मनधनी इरफान पटेल, कृपाल मकवाना, महेंद्र घारू, जाहिर एम असलम शेख, आरिफ पटेल, संजू अंगोरिया, नीरज नगर, सुनील यादव, तिलकराज चावड़ा, मुकुल सिंह बेस, प्रशांत चौहान, अंकित खरे, रघुवीर सिंह तंवर, गोविंद जायसवाल, नितेश धाकड़ उपस्थित रहे।ज्ञापन का वचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण सिंह पवार एवं इम्तियाज शेख भल्लू ने किया। अंत में आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी ने माना। बड़ी तादाद में शहर और ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments