अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघका श्रावणी उपाकर्म संपन्न
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का श्रावणी उपाकर्म राजस्थानी मंडी धर्मशाला में महासंघ के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित शिवनारायण पाठक, पंडित ओ पी दुबे की उपस्थिति में देवास के परम् श्रेष्ठ यज्ञाचार्य पं.देवनायक मिश्र शास्त्री के मार्गदर्शन में ,पं.कपिल शास्त्री ,पं.सूर्यप्रकाश मिश्र एवं पं मनोज व्यास द्वारा संम्पन्न करवाई गई। सर्वप्रथम पूजन प्रारंभ कर तीर्थस्नान, पंचगव्यप्राशन, हेमाद्रिसंकल्प, दशविधस्नान, सूर्योपस्थान , ऋषिपूजन, नूतन यज्ञोपवीत पूजन एवं धारण, देवर्षि पितृ तर्पण, हवन के पश्चात आरती कर संपन्न हुई। जिसमें शहर के समस्त ब्राह्मण बंधु सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में ओ.पी. तिवारी, पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, महेंद्र स्थापक, दीपक जोशी, सतीश व्यास, महेंद्र व्यास, प्रतीक पंडित, संजय दुबे, युवा संघ अध्यक्ष छोटू पांडे, विमल शर्मा, सिद्धार्थ अवस्थी, कपिल व्यास, सुदर्शन दुबे, मंगेश शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, लक्ष्मी नारायण बिरथरे, इंद्रप्रकाश शर्मा, श्रीकांत डॉक्टर, अश्विन दुबे, दिनेश दुबे, राजेंद्र शर्मा, विशाल दुबे, शैलेंद्र शर्मा, रोहित उपाध्याय, पुनीत जोशी, प्रकाश व्यास, देवेंद्र त्रिवेदी, अनुज दुबे, कृष्णकांत शर्मा, सुशील शर्मा, बाल कृष्णा तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेश शर्मा पत्रकार आदि शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष रमेश व्यास ने सभी सनातनियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी डॉ. रितेश शर्मा ने दी।
0 Comments