Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कठिन परिश्रम से ही लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है-प्रमिला डावर

कठिन परिश्रम से ही लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है-प्रमिला डावर
देेवास। शासकीय महारानी राधाबाई उ.मा.वि. में ज्ञान दर्पण बोर्ड का अनावरण विकासखंड श्क्षिा अधिकारी प्रमिला डावर द्वारा किया गया। प्रमिला डावर ने छात्राओं कोे सम्बोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की छात्राओ को प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए विभिन्न विषयो से सम्बंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों से अवगत कराने के लिए ज्ञान दर्पण बोर्ड बनाया गया है। प्राचार्य प्रवीण मालवीय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संकल्पना साहित्यकार विज्ञान सहायक रविन्द्र वर्मा की थी। मुख्य भूमिका नीलम शर्मा, यस्मिन शेख, अंशु कुमावत की थी। अतिथियों का स्वागत नजमा आजाद, ज्योति लोहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर हेमंत कानूनगो, सुनील मण्डलोई, सुनील पटेल, राजेंद्र सूर्यवंशी, इमदाद शेख, मुबारिक खान, विनय मिश्रा, रजनी सेन, अख्तर बानो शेख उपस्थित थे। आभार रामगोपाल मीणा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...