उमंग एवं उल्लास के साथ हुआ श्री खाटू श्याम सेवा समिति का पौधारोपण कार्यक्रम
देवास। श्री खाटू श्याम देवास समिति देवास द्वारा पौधारोपण बड़े उमंग एवं उल्लास के साथ श्री श्याम वाटिका कालानी बाग एवं श्री खाटू श्याम मंदिर मुखर्जीनगर पर मनाया गया। महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व भा ज पा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू, सुप्रसिद्ध कवि देवकृष्ण व्यास मंदिर पुजारी शैलेन्द्र जोशी डी सी बी बैंक के शिवांश एवं कॉलोनी वासियों के आतिथ्य में संपन्न आयोजन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से समिति के पर्यावरण बचाओ के तारतम्य में आओ चले प्रकृति की और के इस अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की। अध्यक्ष जे पी शर्मा, संयोजक पीयूष शर्मा एवं सौरभ गोयल ने बताया कि समिति के 25 वें वर्ष के प्रवेश में आज 25 पौधे लगाये गये एवं अगस्त माह में 25 स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल करने में अशोक सोमानी, नरेंद्र मूंदड़ा, संजय कसेरा, ओमी नामदेव आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रकाश अग्रवाल, भरत चौधरी, प्रकाश गुप्ता, राजेश कचोलिया, देवेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी, महेश अग्रवाल, विजय गेहलोत, डॉक्टर राणा, संगीता मूंदड़ा, शीतल शर्मा, निधि गोयल, शशि कचौलिया, मोनिका शर्मा, माया शर्मा, अंजू अग्रवाल, सुरवि शर्मा, सपना अग्रवाल, रंजना माहेश्वरी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संचालित अशोक सोमानी ने किया एवं आभार सचिव संजय कसेरा ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश कचौलिया एवं कीर्तन प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने दी।
0 Comments