पेन्शनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास ने वृद्धाश्रम में मनाया रक्षाबंधन पर्व
देवास। पेन्शनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास ने मक्सी रोड़ स्थित रामाश्रय वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन पर्व मनाया। संघ के मार्गदर्शक संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा, अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी, सचिव अरविन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक चोहान,ओ पी जाधव आदि सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
सभी वृद्धजनों का ह्रदय से स्वागत अध्यक्ष देवीशंकर तिवारी ने किया एवं आपस में सभी ने एक दूसरे को राखी बांधी कर मिठाई खिलाई एवं बधाई शुभकामनाएं दी एवं उन से आपसी चर्चा कर प्रसन्नता का माहोल बना कर घर परिवार जेसा आभास सभी वृद्ध जनों को हुआ।
रमेशचंद्र अग्रवाल द्वारा संचालित रामाश्रय वृद्धाश्रम में वर्तमान में पच्चीस सदस्य हैं। संघ के कोषाध्यक्ष अशोक चोहान ने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर आज के भोजन हेतु सहयोग राशि प्रदान की।
जिला सचिव अरविन्द शर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। प्रातः दस बजे प्रति माह की दस तारीख को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर वरिष्ठ जन के लिए डाक्टर एस एस मालवीय के सहयोग से आयोजित किया गया इसमें पेन्सनर एवं वरिष्ठ जनों के स्वास्थ्य का परिक्षण किया गया।
0 Comments