निगम प्रमुख स्थानो पर नागरिकों से निर्धारित शुल्क प्राप्त कर तिरंगा झण्डा उपलब्ध करायेगी
देवास। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे शासन निर्देशानुसार हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम सीमा क्षेत्र मे हर घर तिरंगा लगाये जाने हेतु निगम कर्मचारियों की ड्युटी लागाई गई है। जिसमे शहर के प्रमुख स्थानों मल्हार स्मृति मंदिर लाल गेट एबी रोड पर प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक देवाशीष मडके, विक्रम सभा भवन विजया रोड पर शिरोमणी सिह, नगर निगम प्रांगण मे स्वाधिन खरे, भोलेनाथ मंदिर रोड रैन बसेरा मे मनीष थोरात, ईटावा बस स्टण्ड रैन बसेरा पर दीपकसिह डोडिया की ड्युटी लगाई गई है। उक्त कर्मचारी नियम स्थानों पर 12 अगस्त से 14 अगस्त तक आम नागरिकों से निर्धारित शुल्क रूपये 21 प्रति झण्डा प्राप्त कर झण्डा उपलब्ध करायेगें तथा राशि निगम कोष मे जमा करायेगें।
0 Comments