श्री सद्गुरु श्री शीलनाथ मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान पर, देवास में विधायक गायत्रीराजे पवार एवं जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के निर्देशानुसार एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री सद्गुरु श्री शीलनाथ मंडल द्वारा अध्यक्ष शुभम चौहान के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों में आयोजित की गई। यात्रा की शुरुआत में, भारत माता का गरिमामय पूजन किया गया। इसके बाद, सडक़ों पर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत लोग तिरंगे लेकर निकले। यात्रा में शामिल सभी लोगों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। रास्ते भर 'भारत माता की जय' और देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरे इलाके का माहौल देशभक्ति से भर गया। इस यात्रा में कप्तान रामबाहू पटेल, कप्तान राजेंद्र पटेल, सूबेदार मोहनलाल गुणावत, सूबेदार सुनील चौहान, सूबेदार गणेश पुरी सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिन्होंने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा देवास के लोगों में देशभक्ति की भावना को और भी मजबूत करने में सफल रही। इस अवसर पर दिनेश सिंह चौहान, भरत पाटीदार, अर्जुन सिंह तंवर, अमनदीप पटेल, एलकर सिंह देवड़ा, विक्रम सिंह, राकेश मालवीय, सोनम जायसवाल, अश्विन, विनोद सोनी, सिपाही भोजराज सिंह राठौर, सिपाही अजय सिंह देवड़ा, महामंत्री अजय पहाडिय़ा, कुलदीप जोशी, उपाध्यक्ष अजय गुर्जर, सोनू झाला, अखिलेश धुरिया, राजेश गौड, अजय सेंधव, अभिमन्यु पुजारी, हेमंत कहार, पंकज धारू, राजेश यादव, राज वर्मा, राहुल मालवी, विपिन बाली, अभिमन्यु ठाकुर, रवि चौहान, नरेंद्र ठाकुर सहित बडी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे। यात्रा को सफल बनाने में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अजय सेंधव ने दी

0 Comments