जोश पूर्ण नारों के साथ संपन्न हुई खेल और युवा कल्याण विभाग देवास की तिरंगा रैली
देवास। 13 अगस्त 2025 हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर ऋतुराज सिंह तथा पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में खेल और युवा कल्याण विभाग जिला देवास द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम एवं कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में अभ्यासरत खिलाडि़यों, प्रशिक्षणार्थियो की तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बिहारी सिंह द्वारा श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर तिरंगा की शपथ दिलाई गई एवं कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर मनीष सोलंकी द्वारा तिरंगा की शपथ दिलाई गई। तिरंगा यात्रा के मार्ग पर खिलाडि़यों के देशभक्ति के ओजस्वी पूर्ण नारों से सम्पूर्ण मार्ग गुंजायमान हो रहा था।
इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव, जितेन्द्र गोस्वामी, रागिनी चौहान, धर्मेन्द्र सिंह, पवन यादव, अनिल वर्मा, संतोष दबाड़े, अच्युत मालाकार, सुधीर टोप्पो, राजीव चौहान, विशाल पडियार, विजय (जूडो), चन्द्रकांत जगताप, कुमेर सिंह वर्मा, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा ने एवं आभार पप्पी मर्सकाले ने माना।
0 Comments