भाजपा ने शोभा नायक को जिला उपाध्यक्ष पद पर किया मनोनीत, स्वागत समारोह आयोजित
देवास। भाजपा के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार व जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव की सहमति से शोभा नायक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष गुरूदत्त शर्मा एवं मामा ठाकुर मित्र मंडल के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 15, अमोना में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। समारोह में पार्षदद्वय गणेश पटेल, महेश फुलेरी, राजेश जैन सहित अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। शोभा नायक का स्वागत ढोल-ढमाके, आतिशबाजी, पुष्पमाला, गुलदस्ता और मिठाई के साथ किया गया। इस अवसर पर दिलीप मालवीय, नगजीराम राठौड़, रमेश सिंह, मांगु बाई मालवीय, कृष्णा नायक, सतीश सोनी, अशोक यादव, पप्पू तंवर, सुशीला पटेल, नंदिनी कुशवाह, सुरेश मकवाना, कमल चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों ने उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी।
0 Comments