मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में रचा इतिहास ,,15 स्वर्ण समेत 38 पदक जीतकर बना उपविजेता
देवास। अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर (उ.प्र.) में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित नेशनल जू-जित्सु चौंपियनशिप 2025 में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 12 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 38 पदक जीतकर उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के 26 राज्यों से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश जू-जित्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया एवं महासचिव कुमारी रोहिणी कलम ने बताया कि यह अब तक का सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन है। टीम के कोच कुमारी रोहिणी कलम, पंकज पाराशर, कपिल खरे, वैदेही शर्मा, इरफान खान, जवान सिंह, वेदांत खरसोदिया और शैलेंद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान हर तरफ मध्य प्रदेश का परचम लहराता रहा।
पदक विजेता खिलाड़ी
वेदांत खरसोदिया-स्वर्ण पदक
वैदेही शर्मा - 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक
उमा पाटीदार - 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक
सुरेश खरे - 1 स्वर्ण पदक
प्रचंड जामलिया -स्वर्ण पदक
पलक पाटीदार -1 रजत, 1 कांस्य पदक
श्रद्धा पाटीदार - 1 रजत पदक
आभा भगत -1 रजत, 1 कांस्य पदक
इसके अतिरिक्त गिरजा पाटीदार, निशा पाटीदार, शालू जाट, अमन वर्मा, पीयूष भार्गव अजय कुंभकार, अमन, मेघा कुंभकार एवं अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर देवास जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया। संघ के मुख्य संरक्षक श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक देवास, संरक्षक मनोज चौधरी विधायक हाटपिपलिया, विक्रम सिंह पवार महाराज देवास, श्रवण मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा खेल प्रकोष्ठ), प्रीतम सिंह सोलंकी, मनोज परमार, अशोक सेन, रजनीश साहू, प्रेम परमार, रश्मि कलम, जितेंद्र पाटीदार, गंगाराम पाटीदार (उपसरपंच), अजय कुंभकार, ऋषभ त्रिवेदी, ऋतिक सोलंकी, रेणुका कलम, मनोज मालवीय, नीरज पाटीदार एवं आशीष पाटीदार ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।


0 Comments