अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का प्रतिभा सम्मान समारोह 2 नवंबर रविवार को
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की एक अति आवश्यक बैठक महासंघ के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में ओदम्बर धर्मशाला में संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि 2 नवंबर रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह महर्षि गौतम आश्रम बीमा हास्पिटल रोड पर सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी उपस्थित रहे और सम्मान समारोह को भव्यता प्रदान करने हेतु विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया गया। वरिष्ठ एवं युवा साथियों ने संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने की बात कही। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र स्थापक ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा मे 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं खेलकूद में व अन्य गतिविधियों में समाज का नाम रोशन करने वाले 105 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दोनों पार्टियों में विभिन्न पदों पर रहकर समाज सेवा करने वाले पदाधिकारियों उप वर्ग के समस्त अध्यक्षों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्रीनाथजी और राज राजेश्वर भगवान परशुरामजी को छप्पन भोग अर्पण कर किया जावेगा।  बैठक में दीपक जोशी, कृष्णकांत शर्मा, जगदीश कानूनगो, डॉ रितेश शर्मा, सिद्धार्थ अवस्थी, अभिक तिवारी, आदित्य दुबे, कमलेश शर्मा, मयंक उपाध्याय, मनोज शर्मा, अजीत तिवारी, प्रमोद व्यास, नयन कानूनगो, प्रणय व्यास, मनीष जोशी आदि उपस्थित रहे। संचालन सतीश दुबे ने किया। आभार महेंद्र व्यास ने माना।उक्त जानकारी युवा संघ जिला अध्यक्ष छोटू पांडे एवं नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ने दी।


0 Comments