समाज की दशा और दिशा शिक्षा के माध्यम से बदली जा सकती हैं – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट,,,,
जल संसाधन विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
-------
जिला स्तरीय कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मनमोहा
देवास 01 नवम्बर 2025 [शकील कादरी] जल संसाधन विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तर पर मल्हार स्मृति मंदिर देवास में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति गीतो की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान से हुआ। इसके पश्चात लोक गायक श्री शंकरलाल धौलपुरिया एवं टीम ने सांस्कृतिक और देशभक्ति गीतो की प्रस्तुतियां दी। घुंघरू नृत्य संस्थान की बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति श्री रवि जैन, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूलाल अटारिया, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, आयुक्त नगर निगम श्री दलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति श्री रवि जैन, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूलाल अटारिया, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, आयुक्त नगर निगम श्री दलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
जल संसाधन विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि देश का हृदय स्थल मध्य प्रदेश है। आज हम सबके लिए बहुत बड़ा दिन हैं, सभी को बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में प्रगति, उन्नति हो रही है। सरकार द्वारा आत्म निर्भर और विकसित भारत के लिए कार्य किया जा रहा है।विकसित भारत और मध्य प्रदेश आपके सहयोग से होगा। देश की आत्म गांव में बस्ती हैं। देश का विकास जब होगा जब गांव का विकास होगा। प्रदेश में हर गांव में सड़क है, बिजली मिल रही हैं। गांवों में घर घर पानी दिया जा रहा है।
जल संसाधन विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि गेहूं उत्पादन में हमारे किसानों ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। समाज की दशा और दिशा शिक्षा के माध्यम से बदली जा सकती हैं। प्रदेश में विश्वविद्यालय, विद्यालय बनाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति शुरु की गई। प्रदेश सरकार द्वारा सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू की गई। प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज है, पीपीपी मोड़ पर कार्य कर मेडिकल कॉलेज बनाई जाएगी। आयुष्मान योजना से 05 लाख रुपए तक का नि शुल्क ईलाज किया जा रहा है। लाडली बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। देश और प्रदेश के किसानों को किसान सम्मान निधि दी जा रही हैं। प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है। 55 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की जा रही है। आने वाले साल में 65 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की जाएगी। केन– बेतवा लिंक से बुंदेलखंड के जिलों की तस्वीर बदलेगी।
जल संसाधन विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से 04 करोड़ मकान प्रदेश में बनाए गए। जल जीवन मिशन से घर घर पानी दिया जा रहा है। स्वच्छता के लिए कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता में देवास को भी पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए। जल संसाधन विभाग मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मल्हार स्मृति मंदिर में पौधा रोपण भी किया।
देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि मध्य प्रदेश एक परिपूर्ण प्रदेश है। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, सड़क, बिजली हर विभाग में अच्छा कार्य किया जा रहा है। घर–घर नल से पानी दिया जा रहा है। किसानों को खेतों में फसलों के लिए पानी दिया जा रहा है। प्रदेश में बालिकाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है, उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं नहीं है जिसमें हम पीछे हैं। प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश और जिले में कईं विकास कार्य किए जा रहे हैं।
हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे। प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं आगे बढ़ाया जा रहा। आत्म निर्भर भारत के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
बागली विधायक श्री मुरली भंवरा ने कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम गौरवशाली कार्यक्रम है। मध्य प्रदेश हृदय प्रदेश हैं। मध्य प्रदेश को जागरूक नागरिकों ने शसक्त किया है। देवास जिले योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे से हो रहा है। जिले नवाचार कर जिलेवासियों को लाभ दिया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के साथ जिले में भी विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने उद्बोधन में सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया।


0 Comments