Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एसडीएम हर सोमवार सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अनुभाग में चल रहे कार्यों की समीक्षा करें–कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह


एसडीएम हर सोमवार सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर अनुभाग में चल रहे कार्यों की समीक्षा करें–कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह 
------- 
कन्नौद-गढ़वाय मार्ग में पेचवर्क कार्य नहीं होने पर जीएम पीएमजीएसवाय को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश 
------------  
ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं करने पर एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
-------- 
एससी और एसटी के विद्यार्थियों का ओटीआर रजिस्ट्रेशन का कार्य सात दिवस में पूर्ण करें 
------------- 
जिले के सभी शासकीय/प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में टंकी की सफाई करें
---------
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित
     देवास, 27 जनवरी  2026 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
    कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि एसडीएम हर सोमवार अपने–अपने क्षेत्र में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लें। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से बुलाए और अनुभाग क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा करें। सभी एसडीएम अपने–अपने क्षेत्र में एनआरसी, आंगनवाड़ी केंद्र, छात्रावासों का निरीक्षण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी लेकर निर्देश दिए कि एनआरसी में कोई भी बेड खाली नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को सुपरवाइजर की बैठक लेने और आंगनवाड़ी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर श्री सिंह ने पीएमजीएसवाय मार्ग के निर्माण एवं पेंचवर्क कार्य में लापरवाही पर जीएम पीएमजीएसवाय को फटकार लगाते हुए कहा कि पीएमजीएसवाय के तहत बनाए मार्गों के संबंध में बहुत सी शिकायतें आ रही है। उन्होंने कन्नौद–गढ़वाय मार्ग का पेचवर्क कार्य नहीं होने पर जीएम पीएमजीएसवाय को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने पीएमजीएसवाय के तहत बनाए गए मार्गों की जांच कर रिपोर्ट डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया को दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि गड़बड़ी पाई जाने पर जीएम पीएमजीएसवाय पर विभागीय जांच बिठाई जाएगी। 
          कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अंतर्गत स्वीकृत संत रविदास सामुदायिक भवन निर्माण के अनुबंध के पश्चात भी ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने एसएलआर को निर्देश दिए कि जिले में 1980 के बाद से अब तक आवंटित शासकीय भूमि का रिकॉर्ड निकालें और आवंटित शासकीय भूमि की लिस्ट बनाकर संबंधित एसडीएम को दें, जिससे भौतिक सत्यापन हो सके कि जिस कार्य के लिए भूमि आवंटित की गई है, उस कार्य के लिए भूमि का उपयोग हो रहा है या नहीं। 
        कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जिले में एग्रीस्टैक का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। भविष्य में किसानों को खाद वितरण और केसीसी बनाने जैसे कार्य इसके आधार पर होंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों को पट्टा खरीदी और धारणा अधिकारी के तहत लाभान्वित करें।
        कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का ओटीआर रजिस्ट्रेशन का कार्य सात दिवस में पूर्ण करें। जिले में 27 हजार विद्यार्थियों का ओटीआर रजिस्ट्रेशन करना हैं। अभी तक 07 हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन ही हुआ है। 20 हजार विद्यार्थियों का ओटीआर रजिस्ट्रेशन कार्य किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। 
       कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक स्कूल की टंकी साफ होनी चाहिए। कहीं से भी शिकायत नहीं आनी चाहिए कि स्कूल में पानी की टंकी की सफाई नहीं हुई। जिले के शासकीय/प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में टंकी की सफाई होनी चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने–अपने क्षेत्र में मानिटरिंग और रिपोर्ट दें। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में पानी की टंकी की सफाई कर उस पर डेट भी लिखे कि कब सफाई हुई है। 
     कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अनमोल पोर्टल की समीक्षा कर डीपीएम की कार्य शैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि डीपीएम के पास समय पर सभी डाटा होना चाहिए। पूर्व में निर्देश देने पर भी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत जिले में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को चिन्हांकन कर इस अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन करें। 
     कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदेश सहित जिले में चलाये जा रहे “संकल्प से समाधान अभियान” की समीक्षा कर निर्देश दिये कि अभियान में अभी प्रगति नहीं दिख रही हैं। सभी विभाग अपने विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए डोर-टू-डोर जाकर आवेदन लें। अभियान में 17 विभागों की 106 योजनाओं को लिया गया है। ‘‘संकल्प से समाधान’’ अभियान के प्रथम चरण में 15 फरवरी तक घर-घर जाकर या शिविरों के माध्यम से आवेदन एकत्र करने का कार्य करें। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में बावड़ीखेड़ा पंचायत सचिव और संबंधित सब इंजीनियर को सस्पैंड करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...