Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस मनाया गया

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस मनाया गया
देवास-अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन महोदय के मार्गदर्शन से अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी में विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा इसके समय पर उपचार एवं रोकथाम के बारे में जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य रोग है। समय पर इसकी पहचान और उचित इलाज से रोगी सामान्य एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ शिल्पा बेस एवं डॉ नेहा जैन ने कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी । इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा कुष्ठ उन्मूलन की शपथ ली गई तथा समाज से भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. शिल्पा बैंस एवं डॉ. नेहा जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अश्विन राजपूत, दीपक बैरागी, हर्षिता यादव, राशि भोसले, ऋषिराज, विजय केवट, गरिमा जोशी, गोविंद पाटीदार, हिमांशु पांचाल एवं हितेश राय सहित अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा कुष्ठ जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रस्तुत किए गए। कुष्ठ मुक्त भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...