देवास। समयावधि पत्रों के निराकरणों के लिये आयुक्त दलीप कुमार ने समीक्षा बैठक आहूत कर निगम संबंधि तथा कलेक्टर टीएल पत्रों पर विस्तृत चर्चा की सभी टीएल पत्रक का समय पर निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये। आयुक्त के निर्देशन मे अनुपयोगी नलकूपों के विद्युत कनेक्शन काटे गये है उपयंत्रियों से जानकारी लेते हुये कहा कि जितने नलकूप कनेक्शन काट दिये गये हैं उन नलकूपों की सामग्री निगम मे जमा करवायें। नलकूपों पर कैप लगाकर सुरक्षित करें। स्ट्रीट लाईट मेंटनेंस पर सुधार लाने हेतु संबंधित उपयंत्री को कहा। जिसमें स्ट्रीट लाईट सुधार कार्य सही रूप मे नही किया जा रहा है। जिससे शिकायतें बढ रही है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि अन्तर्गत स्वनिधि योजना पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। हितग्राहियों को योजनान्तर्गत दिये जा रहे लोन अन्तर्गत लक्ष्य पूर्ति हेतु आवेदन करवायें ताकि लक्ष्य पूरा किया जा सके। वहीं संबल योजना के निराकृत आवेदनों की जांच हेतु उपायुक्त जाकिर जाफरी को निर्देश दिये।आवारा मवेशियों एवं स्वानों को पकडने के अभियान अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली।लोक निर्माण विभाग समीक्षा मे लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत किये जा रहे कम्पाउंडिंग के कार्याे की जानकारी लेते हुये कार्य मे अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये उपयंत्रियों को कार्य मे प्रगति लाने तथा व्यवसाईक मॉल, भवनों की जांच करनें, अवैध अतिक्रमणों का कम्पाउंडिंग का कार्य नही किया जाता है उक्त अवैध मॉल, भवनों के अतिक्रमण तोडे जाने के निर्देश दिये।
संपत्तिकर, जलकर वुसली की समीक्षा
संपत्तिकर वसुली को लेकर की जा रही कुर्की की जानकारी राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव से ली। करों की वसुली के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये वार्डवार वसुलीकर्ताओं को लक्ष्य पूर्ति के सख्त निर्देश दिये।
जलकर वसुली को लेकर अवैध से वैध नल कनेक्शनों की जानकारी लेते हुये जिन जलकर बकायादाताओं ने राशि जमा नही की है उनके तत्काल नल कनेक्शनों को विच्छेद करने के निर्देश दिये।
कचरा संग्रहण शुल्क, सिवरेज कनेक्शन वसुली के निर्देश
कचरा संग्रहण शुल्क की शत प्रतिशत वसुली करें तथा जिन रहवासियों के द्वारा सिवरेज कनेक्शन नही करवाया है उनसे कनेक्शन करवायें तथा ऐसे रहवासी जिन्होनें कनेक्शन करवा लिया है किन्तु राशि जमा नही की है उनसे राशि की वसुली की जाने के निर्देश सभी दरोगाओं को दिये।

0 Comments