Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

क्षत्रिय भावसार समाज ने मनाया कुलदेवी मां हिंगलाज का जन्मोत्सव

क्षत्रिय भावसार समाज ने मनाया कुलदेवी मां हिंगलाज का जन्मोत्सव
देवास। क्षत्रिय भावसार समाज देवास द्वारा कुलदेवी मां हिंगलाज का जन्मोत्सव कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ गजरा गियर्स चौराहे पर रखा गया। प्रातः शुभ मुहूर्त में मां हिंगलाज के समक्ष कलश स्थापित कर धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन आरंभ किया गया। सभी समाज जन द्वारा कंकु हल्दी और श्रीफल अर्पित कर पूजन की गई। किरण झाला, गीतिका भावसार एवं डॉ. ममता झाला द्वारा धर्मग्रंथों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता महिलाओं के लिये आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भागीदारी की। प्रतियोगिता में नंदिनी भावसार प्रथम, कीर्ति भावसार द्वितीय, राजकुमारी झाला एवं अंजना झाला तृतीय स्थान पर रही। मां हिंगलाज को समर्पित कर महिला मंडल द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। ऐसे ही भक्तिमय माहौल में हर्षोल्लास के साथ समाजजन द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। नृत्य, गीत और मां हिंगलाज के जयकारे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के पश्चात मां हिंगलाज की सामूहिक आरती की गई। भावसार समाज अध्यक्ष भूपेन्द्र भावसार, महिला मंडल अध्यक्ष गीतिका भावसार और उनकी कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूर्ण होने पर अध्यक्ष पद हेतु अन्य नाम आमंत्रित किये गये किंतु अन्य नाम का प्रस्ताव न आने से उन्हीं ही अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया। मां हिंगलाज धाम के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु समाजजन से अपील की गई। मुकेश झाला एवं प्रकाश पवार ने ख्यात चित्रकार, समाज गौरव डॉ. लक्ष्मी नारायण भावसार भोपाल के अवदान पर प्रकाश डाला और समस्त समाजजन द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर आदरांजली दी गई। अंत में सामूूहिक भोज का आयोजन रखा गया। गोपाल भावसार, नंदकिशोर भावसार, चंदूलाल भावसार, मुरलीधर झाला, चेतन भावसार, संतोष, जगदीश, मनोज, प्रहलाद भावसार, मोना भावसार, उर्वशी भावसार, ललिता सांवलिया एवं समस्त समाज जन के सहयोग से हिंगलाज प्राकट्योसव धूमधाम से मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...