विश्व स्तरीय आनंद मार्ग धर्म महा सम्मेलन में
देवास: जमालपुर बिहार की अंगभूमि आनंद महासम्भूति मास्टर युनिट कोलकाली मैदान,
अमझर में विश्व स्तरीय आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन में हेमेंद्र निगम काकू को सम्मानित किया गया।
दिनांक 13 से 15 मार्च 2026 तक आनंद मार्ग प्रचारक संघ का विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन आयोजित किया गया था। इस वैश्विक सम्मेलन में मीडिया के श्रेष्ठ कवरेज हेतु देवास के हेमेन्द्र निगम काकू को संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आनंद मार्ग के इस आयोजन में भारत के अलावा विश्व के लगभग 50 देशों के आनंदमार्गी व 5000 से अधिक साधक उपस्थित रहे। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के संस्थापक महासंभुति,सद्गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी की यह जन्मभूमि है।
इस अवसर पर ग्लोबल सेक्रेटरी आचार्य प्रवेश्वरानंद अवधूत, धर्म प्रचार सेक्रेटरी मेघदीपानंद अवधूत, पी ए आचार्य अमलेशानंद अवधूत, आचार्य मधुव्रतानंद अवधूत, आचार्य नभातीतानंद अवधूत,आचार्य सवितानंद अवधूत,आचार्य कृष्णकमलानंद अवधूत, आचार्य पुण्येशानंद अवधूत,आचार्य सुष्मितानंद अवधूत, आचार्य अनिर्वनानंद अवधूत,आचार्य ह्रदयेश ब्रह्मचारी,आचार्य ब्रह्मबुद्धानंद अवधूत,सुनील आनन्द, अजय कुमार भल्ला आदि उपस्थित थे।
काकू के सम्मानित होने पर शिक्षा एवं खेल जगत के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

0 Comments