Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, सेवा संकल्प अभियान एवं विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।
नागदा स्थित प्राचीन श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, चामुंडा कॉम्प्लेक्स, रेलवे स्टेशन एवं चामुंडा माताजी टेकरी परिसर में पौधे लगाए गए। आयोजन पर्यावरण संरक्षण के लिए पद्मश्री अवार्ड के नामिनेशनकर्ता बुद्धसेन पटेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंदिर पुजारी पंडित मनीष भेरूलाल दुबे, भाजयुमो नेता गणेश पटेल नागदा, स्टेशन मास्टर सुमन कुमार सिन्हा, रेलवे सुरक्षा टीआई मुकेश कुमार सैनी, वरिष्ठ नागरिक संस्था के ओ.पी. पाराशर, गंगा सिंह सोलंकी, उदय आरस, निवृत पल्वे, मुकेश जायसवाल, कन्हैयालाल मीणा, नितेश विश्वकर्मा, आशीष भाटिया, प्रकाश शुक्ला, लक्ष्य बजाज एवं जितेंद्र गर्ग ने पौधरोपण में सहयोग किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...