Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आयुक्त दलीप कुमार के कुशल नेतृत्व मे राजस्व की टीम ने की रेकार्ड तोड वसुली,गत वर्ष से 7 करोड 7 लाख अधिक राजस्व वसुला

आयुक्त दलीप कुमार के कुशल नेतृत्व मे राजस्व की टीम ने की रेकार्ड तोड वसुली,
गत वर्ष से 7 करोड 7 लाख अधिक राजस्व वसुला

देवास। आयुक्त दलीप कुमार के कुशल नेतृत्व मे निगम राजस्व की टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए गत वर्ष से 7 करोड 7 लाख अधिक राजस्व वसुला है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व वसुली के लक्ष्य को पूरा करने में वसुली की रणनीति तैयार की गई थी।
वसुली की रणनीति
आयुक्त दलीप कुमार ने उपायुक्त दिपक पटेल, अनुभूति श्रीवास्तव पर विश्वास करते हुए कढाई से वसुली के लिए अनुभूति श्रीवास्तव को दिया राजस्व अधिकारी का प्रभार ओर बनाया वसुली दल।
तीनो झोन के लिए उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर को वसुली की आयुक्त ने सौंपी कमान।
दल के साथ राजस्व उपनिरीक्षक संजय सांगते, रविन्द्रसिहं ठाकुर, राजेन्द्र जायसवाल, मनोरमा बर्मन, शैलेन्द्र झाला, अजय घारगे के साथ सभी वार्ड नाकेदारों ने की वसुली की शुरूआत।
बडे बकायादारों पर किया फौकस-
ऐसे बकाया करदाता जिन्होनें करोडों की बकाया राशि लोक अदालत मे भी जमा नही की। उनकी संपत्तियों, दुकानों, प्रतिष्ठानों कम्पनियों पर कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की शुरूआत की।
कई अलग- अलग प्रतिष्ठानों कम्पनियों पर की तालाबंदी तो उनके स्वामियों के द्वारा तालाबंदी के पूर्व ही लाखों रूपये की बकाया राशि जमा की।
गत वर्ष से 7 करोड 7 लाख अधिक राजस्व वसुला
वित्तीय वर्ष 2024-25 में डिमाण्ड के अनुरूप राजस्व की राशि रूपये 48 करोड 52 लाख की वसुली हुई थी।
वित्तीय वर्ष 2025-26 की डिमाण्ड के अनुरूप लक्ष्य से अधिक वसुली के संकल्प में 31 मार्च 2026 रात्री 8 बजे तक 56 करोड 12 लाख की राजस्व वसुली की गई।
बधाई एवं शुभकामनाऐं
महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, निगम परिषद सदस्यों, आयुक्त दलीप कुमार ने उपायुक्त वित्त एवं राजस्व दिपक पटेल के नेतृत्व में तथा उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरी राजस्व विभाग की टीम ने रेकार्ड तोड वसुली का लक्ष्य प्राप्त किया इस बडी उपलब्धी पर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशियां मनाते हुए पटाखे फोडे ओर बाटी मिठाई

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...