Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सांदीपनि विद्यालय देवास की छात्रा ने जिले की प्रावीण्य सूची में प्राप्त किया दूसरा स्थान

सांदीपनि विद्यालय देवास की छात्रा ने जिले की प्रावीण्य सूची में प्राप्त किया दूसरा स्थान
देवास, 15 अप्रैल 2026 [शकील कादरी] माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालय देवास की छात्रा गरिमा राजपूत ने जिले की प्रवीण सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सफलता का परचम फहराया। बुधवार को घोषित माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालय के छात्रों ने पुनः उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा दसवीं में कुल 126 छात्रों में से 116 छात्रों ने सफलता हासिल की। जिसमें 102 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्रा गरिमा राजपूत ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जिले की मेरिट लिस्ट में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया ।
      इसी प्रकार कक्षा 12वीं के कुल दर्ज 168 छात्रों में से 160 छात्रों ने सफलता हासिल की । 156 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। छात्र जतिन परमार ने 93.6 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्राचार्य श्री देवेन्द्र बंसल एवं सभी मार्ग दर्शक शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...