देवास। भारत स्काउट एंड गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास द्वारा 14 अप्रैल 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई । मासिक पत्रिका बालचर रवि के जिला संवाददाता हेमेंद्र निगम काकू ने बताया कि कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त मनोज पटेल जिला प्रशिक्षण स्काउट आर सी सोलंकी , अश्विन घोरपड़े जिला रेडक्रास प्रभारी, कोमल चौधरी डी ओ सी गाइड, कैलाश सिंह चौधरी केंद्रीय विद्यालय शिक्षक, उर्मिला गुनाया, शिवचरण अंगुरिया, अशोक शर्मा, ज्योति बूटानी ,मनीष बूटानी मोहन वर्मा एवं स्काउट गाइड उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी लोग रैली के रूप में उज्जैन चौराहा पहुंचे, जहां पर सभी ने बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जितेंद्र कुमार मंडलोई ने किया। आभार देवकरण सोलंकी ने माना।

0 Comments