हाई स्कूल परीक्षा में इंग्लैण्डियन इंग्लिश मिडियम हाई स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी
देवास। हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में इंग्लैण्डियन इंग्लिश मिडियम हाई स्कूल देवास का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी में अर्चना पिचलानिया 94.2 प्रतिशत ,माधुरी बघेल 92.4 प्रतिशत, शैलजा द्विवेदी 90.6 प्रतिशत, राजनंदिनी नागर 88.2 प्रतिशत, आरूष जैन 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विद्यालय संचालक प्रेमनाथ तिवारी, राजन तिवारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments