Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एकादशी महोत्सव पर खाटू श्याम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा का हुआ अलौकिक श्रंगार

एकादशी महोत्सव पर खाटू श्याम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा का हुआ अलौकिक श्रंगार 
देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में एकादशी के पावन अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू नरेश का अलौकिक श्रृंगार चंदन, केसर, मोगरा एवं चमेली के सुगंधित फूलों से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए गए, वहीं माखन-मिश्री का विशेष भोग भी लगाया गया। भोग आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया।पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर हजारों श्याम प्रेमियों ने आहुति दी और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन भव्य महाआरती के साथ हुआ। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...