देवास में नारी शक्ति का शंखनाद, विधायक पवार के नेतृत्व में भव्य स्कूटी रैली निकाली
देवास। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में देवास में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। विधायक गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी का अवसर देगा, जिससे समाज और देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने सभी महिलाओं से इस अभियान से जुड़कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया यह ऐतिहासिक अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें नई पहचान और अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने इसे केवल एक कानून नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण का महापर्व बताया।इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री राजेश यादव, सभापति रवि जैन, विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, मण्डल नगर अध्यक्ष शुभम चौहान, देवेन्द्र नवगौत्री, सुरेश सिलोदिया, भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण डोंगलिया, सचिन जोशी, भरत चौधरी, जुगनू गोस्वामी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा, पुष्पलता सोनगरा, नवीन सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

0 Comments