Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम, छात्रों ने किया नाम रोशन

सिटी कॉन्वेंट स्कूल का शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम, छात्रों ने किया नाम रोशन
देवास। सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने  इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता को एक बार फिर साबित  किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर शानदार सफलता हासिल की है।
कक्षा 10वीं का परिणाम अत्यंत प्रभावशाली रहा। इस वर्ष  राव पंवार ने 93.6% अंकों के साथ प्रथम  प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर **उर्वशी ठाकुर** (92%), तृतीय स्थान पर **सुनिता लोधी** (91.4%), चतुर्थ स्थान पर काशिश जोशी (91.2%) तथा पंचम स्थान पर प्रियांशी रेटोलिया (91%) रहीं। विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि 35 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा 12वीं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान **पियूष विश्वकर्मा ने 90.8% अंकों के साथ हासिल किया। द्वितीय स्थान पर हंसिका सोनी (88.8%), तृतीय स्थान पर खुशी खातवा* (85.4%), चतुर्थ स्थान पर **निधि कुमावत (83.8%) रहीं। पंचम स्थान आर्यन वर्मा फातिमा लुहार एवं **मोतिफ शेख ने संयुक्त रूप से 82% अंकों के साथ प्राप्त किया। 45 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रदर्शित किया।
विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा जैन उप-प्राचार्या शैलाजा पिल्लई एवं हेड मिस्ट्रेसअनीता आचार्य ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...