देवास। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वी एवं 12वी की सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम आज घोषित हुआ । सुबह से छात्राओं व शिक्षकों में रिजल्ट के प्रति उत्साह व उत्सुकता बनी हुई थी । एक एक कर सभी छात्राओं के रिजल्ट देखे गये। कक्षा 12वी में शिवानी विनोद चौधरी ने सर्वाेच्च 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही कक्षा 10वी की नाजिया पटेल ने सर्वाेच्च 92.2 प्रतिशत लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
इसी प्रकार विनीता मालवीय 92ः, साधना प्रजापत 91.6 , माया चौहान 90.8, कृष्णा प्रजापति 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य राजू सातपूते एवं कक्षा अध्यापक राखी शर्मा तथा कौटिल्य नायक ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर परीक्षा प्रभारी नरेन्द्र शर्मा , बाबूलाल भाटी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे । विद्यालय का कक्षा 12वी का रिजल्ट 62.2 प्रतिशत और कक्षा 10वी का 59 प्रतिशत रिजल्ट रहा ।

0 Comments