भक्तिमय शुरुआत और भव्य स्वागत
कार्यक्रम का आतिथ्य सोनकच्छ महिला संगठन द्वारा किया गया। महेश वंदना की प्रस्तुति अनीता मुंदड़ा,अनीता दरक, सीमा राठी एवं कोमल चांडक द्वारा दी गई। नृत्य द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति मनीषा लाठी, ममता राठी, एकता दरक, निधि लाठी एवं रूपाली दरक द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंगला परवाल ने की। इस अवसर पर मंगला परवाल एवं उनकी टीम द्वारा नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
शपथ विधि एवं दायित्व बोध
पश्चिम मध्य प्रदेश प्रादेशिक महिला संगठन की नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव साधना बियाणी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सेवा और संगठन के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।वरिष्ठों का पाथेय-संगठन के मंत्र
प्रदेश अध्यक्ष उषा सोडाणी ने संगठन की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने पर विचार रखे। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शोभा माहेश्वरी ने मैं का त्याग कर हम के भाव से सेवा करने का मंत्र दिया। नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव साधना बियाणी ने पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की गहराई से जानकारी दी। प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण लखोटिया ने आर्थिक प्रबंधन और कोष संवर्धन के महत्व को समझाया। पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण लाठी ने भाषा, भूषा, भोजन और भजन के माध्यम से संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया।
समारोह का सबसे गौरवान्वित करने वाला क्षण वह था जब समाज की होनहार सुपुत्री आरुषी बाहेती का विशेष सम्मान किया गया। आरूषी ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नेशनल डिफेंस एकेडमी में ऑल इंडिया गर्ल्स रैंक 15 प्राप्त कर पूरे देश में देवास और माहेश्वरी समाज का नाम रोशन किया है। भविष्य में लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करने वाली आयुषी को संगठन की ओर से सम्मान पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज की इस लाड़ली की सफलता पर उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता
रचना झंवर एवं शीतल नागोरी के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम करुणा सिंगी एवं वृंदा सिंगी कांटाफोड़, द्वितीय एकता दरक एवं ममता राठी सोनकच्छ, तृतीय माधुरी धूत एवं एकता धूत कन्नौद रही।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सत्र 2026-2029 में अध्यक्ष ऋतु तापड़िया लोहारदा, सचिव मनीषा लाठी सोनकच्छ, कोषाध्यक्ष रचना झंवर देवास, संगठन मंत्री शीतल नागौरी कांटाफोड़, प्रचार मंत्री ज्योति तापड़िया कन्नौद, उपाध्यक्ष, सह सचिव एवं सांस्कृतिक सचिव के पदों पर भी ऊर्जावान सदस्यों की नियुक्ति की गई। वरिष्ठ मार्गदर्शक मंगला सिंगी एवं राजकुमारी इनानी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।
आभार एवं सफल संचालन
समारोह में जिले के 85 सदस्यों’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता में सोनकच्छ टीम की साधना छापरवाल अध्यक्ष एवं मंजू जाजू सचिव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मुंदड़ा एवं एकता धूत ने किया। अंत में पूर्व सचिव ऋतु तापड़िया ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी जिला प्रचार मंत्री ज्योति तापड़िया ने देते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

0 Comments