देवास। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर देवास शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आइसक्रीम वितरण कर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय उज्जैन चौराहा पर पंडाल लगाकर किया गया, जिसमें विभाग के अध्यक्ष धीरज कल्याने के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने जय भीम के नारों के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और नागरिकों को आइसक्रीम वितरित की गई, जिससे वातावरण में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, गुरचरण सिंह सलूजा, रोशन रायकवार, जाहिद पठान, सुजीत सांगते, सुधीर शर्मा, प्रो. बी.एस. मालवीय, मदनलाल जेठवा, हरीश गजधर, महेंद्र घारू, नजर शेख, नरेंद्र यादव, महेंद्र ठाकुर, सेशन कल्याने, मुन्ना सरकार, अविनाश जेठवा, विजय कटेसरिया, दिलीप सोलंकी, गोवर्धन देसाई, राजेश गोंदिया, जय राम मालवीय, साधना प्रजापति, वंदना बड़ोदिया, रोहित राय चौहान, अमितेश पांडे, धर्मेंद्र पटेल, राहुल चौहान, बाबूलाल भाट, अजय सिंह राजोदा, वीरेंद्र परदेसी, जहीर शेख, कल्लू भाई, आरिफ मेव, रईस कामदार, अंकित खरे, गजेंद्र तोमर, प्रथम पवार, रियाज नागोरी, चिराग सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे का संदेश देने का संकल्प लिया।

0 Comments