Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण, महिलाओं ने जताया समर्थन

देवास में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण, महिलाओं ने जताया समर्थन
देवास। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का देवास में मातृशक्तियों के साथ लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा कार्यालय देवास पर टीवी स्क्रीन लगाकर मातृशक्तियों ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। देवास की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
इस दौरान ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित मातृशक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अधिनियम के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम में देवास विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अंजुम माखीजा, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, लीला अटारिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, जिला उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा, सह कार्यालय मंत्री पुष्पलता सोनगरा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने अपने संबोधन में कहा—
"नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को जो सम्मान और अवसर मिला है, वह अभूतपूर्व है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह अधिनियम उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में और अधिक सशक्त बनाएगा। देवास की मातृशक्तियों का उत्साह यह दर्शाता है कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी को लेकर पूरी तरह संकल्पित हैं।"
भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने भी मातृशक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने देवास की महिलाओं के उत्साह की सराहना करते हुए इसे देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...