Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने रुके हुए एरियर की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने रुके हुए एरियर की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
देवास। मध्य प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा वर्ष 2019 से लंबित मानदेय एवं एरियर भुगतान की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक गायत्री राजे पवार को ज्ञापन सौंपा गया। संघ की पदाधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने मांग की कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वर्ष 2019 से रुके हुए मानदेय का एरियर शीघ्र प्रदान किया जाए। संघ का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं लंबे समय से अपने बकाया भुगतान की मांग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुसार पात्र कार्यकर्ता-सहायिकाओं को उनका लंबित एरियर मिलना चाहिए, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से विधायक गायत्री राजे पवार से आग्रह किया गया कि वे आंगनबाड़ी बहनों की न्यायोचित मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाएं तथा शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करें। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर वर्षों से लंबित भुगतान का रास्ता साफ करेगी। इस अवसर पर संघ की प्रदेश महामंत्री रंजना राणा, जिला महामंत्री स्नेह लता गौड, आशा बोड़ाना, संतोष राजपूत, अनीता सोलंकी, आशा जादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...