जिला अस्पताल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एचआईवी/एड्स जागरूकता प्रशिक्षण, बचाव और उपचार की दी गई जानकारी
देवास, 10 अगस्त 2026_:जिला अस्पताल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एचआईवी/एड्स संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में एचआईवी/एड्स के चार प्रमुख कारणों, संक्रमण से बचाव के उपायों, स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग की प्रक्रिया तथा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एचआईवी एक्ट 2017 के प्रमुख प्रावधानों पर भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक कर समुदाय स्तर पर सही जानकारी पहुंचाना, बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार करना और समय पर जांच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। इस दौरान बताया गया कि एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान हैं। सहायता एवं परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी भी दी गई।
प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में एचआईवी एवं वी.डी.आर.एल. जांच अनिवार्य रूप से कराएं*l। तीन माह पश्चात पुनः स्क्रीनिंग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही गर्भावस्था के दौरान एचआईवी के साथ हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, एनीमिया प्रबंधन एवं टीबी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सरोजिनी जेम्स विशेष रूप से उपस्थित रही ,प्रशिक्षण नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख द्वारा दिया गया।

0 Comments