देवास। मध्यप्रदेश बेडमिंटन एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर में आयोजित जी. एच. राइसोनी मैमोरियल मध्य प्रदेश सीनियर स्टेट बेडमिंटन चैम्पियनशिप में देवास के सीनियर खिलाड़ी व एन आई एस कोच रोहित गुप्ता व तेजस बारोड ने अपने पात्रता चक्र के सभी मुकाबले जीत कर मुख्य चक्र में प्रवेश किया।रोहित गुप्ता व अथर्व सक्सेना की जोड़ी ने पात्रता चक्र के अंतिम मुकाबले में धार के पार्थ भट्ट अभिनव शर्मा की जोड़ी को 21/19,16/14 से वही तेजस बारोड ने पुरुष सिंगल्स वर्ग में ग्वालियर के नीलेश गुर्जर को 15/6 15/11 से पराजित किया । प्रतियोगिता में राज्य के करीब 250 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं,देवास जिले के सभी खिलाड़ियो ने भी प्रतियोगिता में अपने अच्छे खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को आगामी मैच के लिए जिला खेल अधिकारी सेना गाडरिया ,अमरजीत सिंह खनूजा,जावेद पठान व पप्पी मस्कुले ने शुभकामनाएँ दी।

0 Comments