Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में देवास के अली अरहान ने जीता स्वर्ण पदक, बने मप्र चैम्पियन,,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, बीसीएम स्कूल में अध्ययनरत अली ने 63-66 किलो वर्ग में दिखाया दमखम

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में देवास के अली अरहान ने जीता स्वर्ण पदक, बने मप्र चैम्पियन,,

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, बीसीएम स्कूल में अध्ययनरत अली ने 63-66 किलो वर्ग में दिखाया दमखम
देवास। भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 26 से 30 सितंबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देवास के युवा मुक्केबाज अली अरहान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और मप्र चैम्पियन बने। प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन सहित प्रदेश के विभिन्न संभागों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 63 से 66 किलोग्राम वजन वर्ग में अली अरहान खान ने अपने मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अली का चयन राष्ट्रीय स्तर की शालेय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अली अरहान खान बीसीएम स्कूल में अध्ययनरत हैं तथा मुक्केबाजी का प्रशिक्षण कोच रवि गिरजापुरकर से प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, गुरुजन एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार एवं गुरुजनों ने अली अरहान को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देवास का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...