Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में विश्व आदिवासी दिवस की ऐतिहासिक रैली की समीक्षा बैठक संपन्न

देवास में विश्व आदिवासी दिवस की ऐतिहासिक रैली की समीक्षा बैठक संपन्न
देवास। सर्व आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस की ऐतिहासिक सांस्कृतिक रैली की सफलता की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में सहयोग के लिए देवास प्रशासन एवं पुलिस विभाग का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। साथ ही आसपास के गांवों से पधारे सगे-संबंधी, माता-बहनों का भी विशेष आभार जताया गया। यह रैली पूरे मध्य प्रदेश में अपनी तरह की अनूठी रैली साबित हुई। इसमें देवास जिले में रहने वाली 5-6 आदिवासी समाज की उपजातियों की अलग-अलग पारंपरिक सांस्कृतिक झलकियों को एक साथ देखने का दुर्लभ अवसर मिला, जिसने इसे विशेष और यादगार बना दिया। संस्थापक मोहन रावत के नेतृत्व में आयोजित इस समीक्षा बैठक में समिति अध्यक्ष महेश रावत, संस्थापक सदस्य डॉ. सतीश उइके, कमल सिसोदिया,  सुमेर सिंह धुर्वे ,है मुकेश बुन्देला मंच संचालनकर्ता राधेश्याम वेगन, सत्यनारायण देवड़ा, मनोहर कछवाय, कोषाध्यक्ष गोविंद इवने, भानुप्रताप उइके, समिति सदस्य अनिल बरला, पाल सिंह, अमित बामनिया, लक्ष्मण असके, आशीष उइके संदीप ठाकुर सहित अन्य सदस्यगण जिनका इस रैली में विशेष योगदान रहा उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रीतम सिंह बामनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...