Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भौंरासा में भारत विकास परिषद की नई शाखा का गठन,,देवास शाखा के परिवार मिलन में 30 परिवारों ने लिया हिस्सा, मालवी संस्कृति और सेवा का दिखा संगम

भौंरासा में भारत विकास परिषद की नई शाखा का गठन,,
देवास शाखा के परिवार मिलन में 30 परिवारों ने लिया हिस्सा, मालवी संस्कृति और सेवा का दिखा संगम
देवास/भौंरासा। भारत विकास परिषद देवास शाखा का इस वर्ष का प्रथम परिवार मिलन कार्यक्रम भौंरासा स्थित शक्ति माता केंद्र, तालाब के किनारे पारिवारिक एवं आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 30 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुई। शालिनी चौहान ने परिषद सदस्यों एवं परिवारों के लिए विभिन्न रोचक गेम्स करवाए। इसके साथ ही सदस्यों ने गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन ऋषि सोनी ने किया। परिवार मिलन कार्यक्रम के दौरान भौंरासा में भारत विकास परिषद की नई शाखा का गठन भी किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से किशोर कुमार वर्मा को अध्यक्ष, सचिन यादव को सचिव, रघुवीर सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र यादव को उपाध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिषद की देवास शाखा की ओर से दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। देवास शाखा अध्यक्ष सुरेश डसानिया ने किशोर कुमार वर्मा, सचिव हेमंत वर्मा ने सचिन यादव, अजय पंडित ने रघुवीर सिंह ठाकुर तथा राजेंद्र विजयवर्गीय ने राजेंद्र यादव का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा मालवी भाषा में परिचय कार्यक्रम। सभी सदस्यों ने अपना परिचय पूरी तरह मालवी भाषा में देकर अपनी स्थानीय संस्कृति, अपनत्व और पारिवारिक जुड़ाव का अनूठा परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद मालवी भजनों के साथ पारंपरिक लड्ड का वितरण किया गया। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...