Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने आज अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री अखिलेश धुरिया के निवास, वार्ड क्रमांक 33, बूथ क्रमांक 247 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के विचारों एवं संदेश को आत्मसात करने का भाव दिखाई दिया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री शोभा गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष टिंकी बारेला, मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने उक्त जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...