Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वैश्य महासम्मेलन का तीन दिवसीय पारिवारिक गरबा महोत्सव का शुभारंभ10 वर्षों से निरंतर हो रहा आयोजन,

वैश्य महासम्मेलन का तीन दिवसीय पारिवारिक गरबा महोत्सव का शुभारंभ
10 वर्षों से निरंतर हो रहा आयोजन,
देवास। देश के सबसे बड़े सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के  देवास जिला इकाई के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय पारिवारिक गरबा महोत्सव का आयोजन  किया जा रहा हैं । सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारिवारिक परंपराओं को समर्पित इस आयोजन में समाजजन मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा एवं डांडिया रास में भाग लेंगे। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी ने  बताया कि वैश्य महासम्मेलन प्रदेश का एक प्रमुख सामाजिक संगठन है, जिसके 65 हजार से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। संगठन वर्षभर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन करता है। देवास में पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह गरबा महोत्सव अपनी पारिवारिक मर्यादा, अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें तीन पीढ़ियां एक साथ शामिल होकर मां की आराधना करती हैं। शहर के गोकुल गार्डन में निःशुल्क आयोजित होने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे आरती के बाद गरबा एवं डांडिया रास होगा। गरबा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अजय गुप्ता, भाजपा  जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण लाठी, कैलाश डागा, सोहन अग्रवाल, विजय गोयल, विजय जैन, निलेश छाबड़ा, संजय कटारिया, अरविन्द पाणोत, दिनेश एम. भूतड़ा, गिरधर गुप्ता, अरविन्द महाजन, अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता, मांगीलाल विजयवर्गीय, मनोज संघवी एवं शैलेन्द्र जैन सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता, रजनीश पोरवाल, मंजूबाला जैन, राखी झालानी , रूपाली गुप्ता, रूपल सोमानी, पवन गोयल, आलोक मंगल, अनूप जैन, महेंद्र बाकलीवाल, शिव संघवी,राजेंद्र विजयवर्गीय, जम्बू छाबड़ा , महेंद्र बंसल आदि ने की । यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन के मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...