Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि पर 1100 कन्याओं का पूजन, विधायक ने परोसा भोज

नवरात्रि पर 1100 कन्याओं का पूजन, विधायक ने परोसा भोज
देवास। भाजपा जिला कार्यालय सह मंत्री पुष्पलता सोनगरा के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि पर मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा मैया की कृपा से भव्य कन्या पूजन एवं 1100 से अधिक कन्याओं के भोज का आयोजन किया गया। आयोजक पुष्पलता सोनगरा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शहरभर से आई 1100 से अधिक कन्याओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्री राजे पवार रहीं। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा। अतिथी स्वागत कुंवर कुलदीप सिंह सोनगरा द्वारा किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रायसिंह सेंधव, सभापति रवि जैन, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, विधानसभा प्रभारी ओम जी जोशी, सुमेर सिंह दरबार, गौ रक्षक जीतू रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, सुरेश सिलोदिया, मधु शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, संकेत राय सहित अतिथिगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...